Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धर्मात्मा की स्मृति में ‘मिथिला सिने रत्न’ सम्मान घोषणा

 

काठमांडू, १८ अगस्त । मैथिली चलचित्र निर्देशक धर्मेन्द्र यादव ‘धर्मात्मा’ की स्मृति में ‘मिथिला सिने रत्न’ नामक सम्मान पुरस्कार घोषणा की गई है । सिने संसार पत्रिका द्वारा शनिबार काठमांडू में एक कार्यक्रम आयोजन कर यह पुरस्कार तथा सम्मान घोषणा की गई है । कार्यक्रम धर्मात्मा की श्रद्धाञ्जली के लिए आयोजित था । सप्तरी जिला निवासी २७ वर्षीय धमात्मा की निधन गत मंगलबार हुई थी । वह मैथिली चलचित्र के निर्देशक हैं ।
सिने संसार के प्रकाशक तथा सम्पादक कमल मण्डल के अनुसार सम्मान तथा पुरस्कार ५ हजार १ सौ ११ रुपयां का है, जो हर साल सिने संसार की ओर से पत्रिका स्थापना की वर्षगांठ पर मधेश के एक उत्कृष्ट कलाकर्मी को प्रदान की गएगी ।

यह भी पढें   नेपाल के बाल सुधारगृहों में अमानवीय हालात: क्षमता से चार गुना अधिक बच्चे, बुनियादी सुविधाओं का भी संकट

शास्त्रीय संगीत के वरिष्ठ गुरु तथा गायक गुरुदेव कामत ने धर्मात्मा की निधन प्रति श्रद्धाञ्जली व्यक्त करते हुए मैथिली कला क्षेत्र में उनके योगदान पर चर्चा की । साहित्यकार विनित ठाकुर का कहना है कि धर्मात्मा की अल्पायु में ही निधन होना मैथिली कला क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षती है । कार्यक्रम में सहभागी वक्ताओं का कहना है कि सिने संसार मासिक द्वारा स्थापित पुरस्कार मधेश के कलाकर्मियों के लिए एक उदाहरणीय प्रोत्साहन है ।
श्रद्धाञ्जलीसभा को तराई–मधेश के कलाकर्मी हरिशंकर चौधरी, तनुजा चौरसिया, अञ्जली पटेल, इन्द्रवेद मण्डल, योगेन्द्र देव, कल्पना कुमारी चौधरी, रामवली मण्डल, पुजाकुमारी सिंह, विनय यादव, नन्दीलाल यादव, अजय शर्मा, रामअवतार राय, रिजवान खान, लवकुमार चौधरी, बसन्ती सरदार, इन्दुकुमारी चौधरी आदि कलाकारों ने सम्बोधन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *