खड्ग बहादुर विश्वकर्मा आतंकवादी हैंः सांसद बस्नेत
काठमांडू, २१ अगस्त । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के सांसद महेश बस्नेत का कहना है कि खड्गबहादुर विश्वकर्मा आतंकवादी क्रियाकलाप में संलग्न हैं, उनको नियन्त्रण में ही रखना चाहिए । मंगलबार आयोजित संसद् बैठक में बोलते हुए सांसद् बस्नेत ने कहा कि विश्वकर्मा ने राजनीतिक आवरण में आतंकवादी क्रियाकलाप और लूट का धन्दा संचालन किया है । स्मरणीय है, हाल पुलिस हिरासत में रहे विश्वकर्मा नेत्रविक्रम चन्द नेतृत्व के नेकपा के पार्टी प्रवक्ता हैं ।
सांसद बस्नेत ने दावा किया है कि गत शुक्रबार सर्वोच्च अदालत में बन्दी प्रत्यक्षीकरण रिट की सुनुवाई होते वक्त विश्वकर्मा रात ९ बजे तक रजिष्ट्रर कार्यालय में थे । बस्नेत ने प्रश्न किया– ‘उस वक्त तक विश्वकर्मा को वहां रहने के लिए किस ने अनुमति दिया ?’ सांसद् बस्नेत को यह भी कहना है कि न्याय विहीन आम सर्वसाधरणों की मुद्दा बारबार स्थगित हो जाता है, लेकिन जो लुटपाट और आतंकवादी क्रियाकलाप में संलगन हैं, उनकी मुद्दा प्राथमिकता पड़ जाती है ।
सांसद् बस्नेत ने मानव अधिकार आयोग के प्रति भी प्रश्नचिन्ह खडा किया । उन्होंने कहा– ‘खड्ग बहादुर विश्वकर्मा कहकर राजनीतिक आवरण में आतंकवादी और लूटपाट गतिविधि करनेवाले व्यक्ति गिरफ्तार होते हैं, उन को अदालत में पेश किया जाता और अदालत रिहाइ के लिए आदेश देती है । अभियुक्त ९ बजे तक रजिस्टार कार्यालय में रहते हैं और उनको लेने के लिए मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्य सुदीप पाठक अपना गाडी लेकर लेने के लिए जाते हैं । इस विषय में आयोग की धारणा क्या है, सुदीप पाठक क्या कहते हैं ?’

