Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रेन से गिरकर एक नेपाली युवक गंभीररूप से घायल, पूर्णिया रेफर 

 

माला मिश्रा बिराटनगर । जोगबनी से कटिहार जा रही ट्रेन से एक नेपाली युवक फारबिसगंज के पटेल चौक के समीप गिर गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए  फारबिसगंज के सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। मिली जानकारी अनुसार नेपाल बाबिया निवासी लक्ष्मण  खत्री ट्रेन से फारबिसगंज आ रहा था इसी दौरान व फारबिसगंज पटेल चौक के समीप ट्रेन से नीचे गिर गया इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल उसे स्थानीय लोगों फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। पीड़ित नेपाली युवक के साथ आये उनके  दोस्तो ने बताया कि वे लोग फारबिसगंज के एक निजी कंपनी में नाईट गार्ड हैं, उनका दोस्त लक्ष्मण खत्री ट्रेन से फारबिसगंज आ रहा था, इसी दौरान व पटेल चौक के समीप वह ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि वह ट्रेन से कैसे गिरा है इसका पता नहीं चल पाया है।चिकित्सक ने बताया कि नेपाली युवक का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णियां रेफर कर दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *