Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुधेश्वरनाथ भाथा बाबा का मेला सम्पन्न, देखिये भिडियो सहित

 
बीरगंज, रेयाज आलम। दुधेश्वरनाथ भाथा बाबा का मेला शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। इस बार दुधेश्वरनाथ भाथा बाबा का मेला बिना किसी दुर्घटना के सम्पन होने से मेला समिति और प्रशासन में चैन की सांस ली। ग़ौरतलब है कि पूर्व के अवसर में मेला के दौरान हाथी और जंगली जानवरों के आक्रमण से कई दुर्घटना हो गयी थी, और कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी थी।
दुर्घटना के कारण ही प्रशासन दुधेश्वरनाथ भाथा बाबा का मेला लगाने की इजाज़त नही दे रहा है। जिसके कारण स्थानीय लोग और मेला समिति को बहुत संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने एस. पी., सी. डी. ओ., वन आरक्ष से लेकर मंत्रालय तक लड़ाई लड़ी। सांसद हरिनारायण रौनियार ने संसद में इसके लिए आवाज़ उठाई और सरकार को मुठभेड़ की चेतावनी देने के बाद, कुछ शर्तो के साथ मेला लगाने की इजाज़त मिली।

दुधेश्वरनाथ भाथा बाबा के मेला में नेपाल के साथ-साथ भारत के बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से भक्तजन दर्शन करने और मन्नतें मांगने आते है। भक्तों का कहना है कि उनकी मन्नतें बाबा के आशीर्वाद से पूरी होती है। मेला के दौरान लाखों की संख्या में भक्तजन आए और मेला बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com