Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलात्कारी को फांसी होना चाहिएः सांसद् चन्दा चौधरी

 

काठमांडू, २५ अगस्त । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल की नेतृ एवं सांसद् चन्दा चौधरी ने कहा कि बलात्कारी को फांसी की सजा होनी चाहिए । शनिबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘जनता की मांग राज्य की ओर से सम्बोधन होना चाहिए । कञ्चनपुर में जनता की आंख में जो आंशु है, उस को अनदेखा नहीं किया जा सकता, नागरिक आंशू लेकर सडक में हैं । सरकार और सरकार में रहनेवाले व्यक्ति घटना के बारे में बेखबर नहीं है । इसको गम्भीरता के साथ लेनी चाहिए । जघन्य अपराधी को मृत्युदण्ड की सजाय होनी चाहिए । हमारी पार्टी भी बलात्कारी को मृत्युदण्ड के पक्ष में विचार–विमर्श के लिए तैयार है ।’
सांसद चौधरी को कहना है कि झापा से लेकर कञ्चनपुर तक जो बलात्कार संबंधी घटना हुई है, उसमें पीडितों को न्याय दिलाने के लिए सभी को इकठ्ठा होना चाहिए । उनका यह भी मानना है कि कञ्चनपुर घटना में पुलिस प्रशासन भी दोषी है । उन्होंने आगे कहा– ‘कञ्चनपुर घटना के संबंध में प्रशासन दोषी प्रमाणित हो रहा है । तत्काली पुलिस प्रशासन के ऊपर छानबीन होना चाहिए । बलात्कार के बाद हत्या करनेवालों को उन्मुक्ति देकर पुलिस खूद अपने को असफल प्रमाणित कर रही है ।’
सांसद् चौधरी को मानना है कि जनता में राज्य की ओर से सुरक्षा की प्रत्याभूति होनी चाहिए, पीडक को कारवाही होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि अगर गम्भीर अपराध में दोषी को मृत्युदण्ड की व्यवस्था की जाएगी तो अपराध में कमी आ सकती है । भारत और अमेरिका की उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा– ‘भारत और अमेरिका में भी संविधान संशोधन कर मृत्युदण्ड संबंधी व्यवस्था की गई है । हमारे देश में भी वह सम्भव है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *