एसपी डिल्लीराज विष्ट निलम्बित
काठमांडू, २५ अगस्त । सरकार ने एसपी डिल्लीराज विष्ट को निलम्बन करने के लिए पुलिस हेडक्वाटर को निर्देशन दिया है । एसपी विष्ट वही है, जो १३ वर्षीया निर्मला पन्त हत्याकाण्ड में विवाद हुए हैं । कैलाली स्थित भीमदत्त नगरपालिका के स्थानी बासियों का कहना है कि निर्मला पन्त के ऊपर हुए बलात्कार औ हत्या में एसपी विष्ट के पुत्र भी शामील हैं ।
इसतरह विवाद में आने के कारण ही उनको निलम्बन करनेका आदेश सरकार ने दिया है । स्थानीय बासियों का कहना था कि बलात्कार में में उनके पुत्र में शामी हो सकते हैं, उनके ऊपर छानबीन किया जाए, लेकिन एसपी विष्ट ने मांगों का कोई भी सुनुवाई नहीं किया । सरकार ने डीएसपी ज्ञानबहादुर सेटी और मुद्दा फांट के इन्स्पेक्टर एकेन्द्र खड्का को हेडक्वाटर लाने का निर्णय भी किया है । गृहमन्त्री रामबहादुर थापा ने कहा कि जब तक घटना की छानबिन प्रक्रिया पूरी नहीं होगी तब तक एसपी विष्ट को निलम्बन में रखा जाएगा ।

