Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली अनीता आडवाणी ने उनके परिवार को बंगले से बाहर नहीं निकाले जाने पर नोटिस भेजा है।

 

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को अंतिम विदाई दिए जाने के एक दिन बाद ही उनके बंगले ‘आशीर्वाद’ को लेकर एक विवाद सामने आ गया है। काका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली अनीता आडवाणी ने उनके परिवार को बंगले से बाहर नहीं निकाले जाने पर एक नोटिस भेजा है। अनीता मुंबई के कार्टर रोड स्थित आशीर्वाद बंगले में काका के साथ रह रही थीं।

मीडिया की खबरों में कहा गया है कि पिछले आठ साल से काका के साथ आशीर्वाद में रह रही अनीता ने उनकी मौत के एक दिन पहले मंगलवार को ही परिवार को नोटिस भेजा था। अनीता ने यह नोटिस अपनी वकील मृदुला कदम के जरिए भेजा है। इस नोटिस में खन्ना के बंगले से खुद को बाहर नहीं निकाले जाने को कहा है। साथ ही नोटिस में घरेलू हिंसा का भी जिक्र किया गया है।

यह भी पढें   उद्योग मंत्री दीपक कुमार साह का दावा गलत साबित, गैस आपूर्ति पर भ्रामक बयान

कहा जाता है कि राजेश खन्ना अपने पीछे 200 करोड़ की संपत्ति छोड़कर गए है, जिसमें आशीर्वाद बंगला भी एक है। हालांकि काका अपने बंगले को म्यूजियम बनाना चाहते थे। इसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में भी किया था। उन्होंने कहा था कि मेरी बेटियों के पास अपने मकान हैं और उन्हें इसकी जरूरत नहीं है लेकिन इसका फैसला उन्हीं को करना है क्योंकि मेरे बाद यह संपत्ति उन्हीं की होगी। काका ने यह बंगला सिल्वर जुबली स्टार राजेंद्र कुमार से खरीदा था।

यह भी पढें   एनपीएल के तीसरे संस्करण में पहला मैच लुम्बिनी लायंस और सुदूरपश्चिम रोयल्स बीच

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता के अपनी पत्नी डिंपल कपाड़िया के साथ रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे और दोनों ही काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे। हालांकि अंतिम दिनों में डिंपल समेत पूरा परिवार एक साथ नजर आया। कहा जाता है कि परिवार को एक साथ लाने में अक्षय कुमार की अहम भूमिका रही। रिपोर्टों के अनुसार काका की बीमारी के साथ ही आडवाणी के साथ खन्ना परिवार के संबंधों में और अधिक कड़वाहट आ गई।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: ऊपरी त्रिशूली-1 परियोजना की सुरंग से 11 और शव बरामद

आडवाणी ने कहा कि उन्होंने मुझे अपने से दूर करना शुरू कर दिया था। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब वह अपने परिवार से बात तक नहीं करना चाहते थे। उन्होंने मुझे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था और मुझे ऐसा महसूस होता था कि मैंने उन्हें खो दिया है। अनीता ने कहा कि मैं इस बंगले से कहीं नहीं जाने वाली हूं। इसलिए मैंने यह नोटिस भेजा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com