Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस से निर्वाचित जनप्रतिनिधी न्यूनतम कर के प्रति प्रतिबद्ध

 

काठमांडू, २८ अगस्त । स्थानीय निकाय में निर्वाचित नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध जनप्रतिनिधियों ने प्रतिबद्धता व्यक्त किया है कि वह अपने क्षेत्र में न्यूनतम कर (राजश्व) संकलन के प्रति प्रतिबद्ध हैं । सोमबार पार्टी कार्यालय में आयोजित नगर प्रमुख तथा उप–प्रमुख के साथ अन्तरक्रिया कार्यक्रम में सहभागी होने के बाद ऐसी घोषणा की है ।
विचार–विमर्श में बाद पारित प्रतिबद्धता पत्र में कहा है– संविधान और कानून के अधीन में रह कर न्यायोजित, सरल और न्यूनतम कर नीति संबंध में हम लोग विश्वास करते हैं । आर्थिक उद्यमशीलता और लगानी मैत्री वातावरण सिर्जना कर लगानी और आर्थिक गतिविधि बढ़ाया जाएगा और उसके मर्फत कर की दायरा वृद्धि हो कर राजश्व संकलन वृद्धि हो सकती है, हम लोग इसमें विश्वस्त है ।’ प्रदेश और स्थानीय निकाय के लिए आवश्यक कानून तत्काल निर्माण कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मर्यादक्रम पुनरावलोकन करने के लिए भी सरकार से मांग की गई है ।
पारित प्रास्ताव में आगे कहा गया है– ‘स्थानीय निकाय में निर्वाचित जनप्रतिनिधि नगर प्रमुख–उपप्रमुख तथा गांवपालिका के अध्यक्ष–उपाध्यक्ष की मर्यदाक्रम पदीय गरिमा के अनुरुप नहीं है, उक्त मर्यदाक्रम पुनरावलोकन कर निर्वाचित प्रतिनिधियों की मर्यादा और प्रतिष्ठा कायम करनी चाहिए ।’ कांग्रेस से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कहना है कि प्रतिपक्ष की नेतृत्व में राष्ट्रीय प्राकृतिक स्रोत तथा वित्त आयोग तत्काल गठन होना चाहिए । उन लोगों ने यह भी आरोप लगाए हैं कि कांग्रेस से निर्वाचित स्थानीय निकायों में बजट विनियोजन करते वक्त भेदभाव किया गया है, इस तरह का भेदभावपूर्ण व्यहार तत्काल बन्द होनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *