Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिमस्टेक सदस्य देशों के वरिष्ठ पदाधिकारियों बीच विभिन्न १४ क्षेत्रों पर विचार–विर्मश, किया एैसा निर्णय

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ अगस्त ।
बिमस्टेक सदस्य देशों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की १९वीं बैठक काठमांडू में संपन्न हुई है । सदस्य देशों के विदेश मंत्रालय के सचिवों की सहभागिता वाली इस बैठक ने बिमस्टेक कोष के निर्माण और क्षेत्रीय ग्रिड कनेक्शन संबंधी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के लिए मंत्रीस्तरीय बैठक को सिफारिश करने का निर्णय किया था । इसके अलावा बैठक में व्यापार एवं निवेश, यातायात और संचार, प्रविधि, आतंकवाद प्रतिरोध और अंतरराष्ट्रीय अपराध, कृषि, गरीबी निवारण, जनस्वास्थ्य समेत सहयोग के विभिन्न १४ क्षेत्रों पर केंद्रित होकर विचार–विमर्श हुआ था ।
इसीतरहा, बिम्सटेक के चौथे सम्मेलन में शिरकत के लिए म्याँमार के राष्ट्रपति विन मिंत विशेष विमान से कल दोपहर काठमांडू आ पहुँचे ।
त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल के अतिविशिष्ट कक्ष में राष्ट्रपति विन का उप–प्रधान एवं रक्षामंत्री ईश्वर पोखरेल ने स्वागत किया था ।
म्याँमार के विशिष्ट अतिथि का नेपाली सेना की एक टुकड़ी ने सम्मानगारत के साथ स्वागत किया था । बिम्स्टेक के सभी सदस्य देशों के विदेशमंत्री सम्मेलन में शरीक होने के लिए कल ही काठमांडू पहुँचे हैं । उनके स्वागत में परराष्ट्रमंत्री प्रदीप ज्ञवाली ने रात्रि भोज का आयोजन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *