ठोरी में सड़क मरम्मत कर रहे उपकरण पर्सा राष्ट्रिय निकुञ्ज द्वारा जप्त
बिरगंज, भाद्र १३ बुधवार, रेयाज आलम :- ठोरी गाउँपालिका कार्यालय द्वारा वडा नं. ५ सुवर्णपुर में कार्यालय के डोजर, ट्रिपर और ट्याक्टर प्रयोग करके सडक मरम्मत कार्य पर्सा राष्ट्रिय निकुञ्ज द्वारा बाधित। । पर्सा राष्ट्रिय निकुञ्ज अन्तर्गत गडवालाइन पोस्ट के सेना के टोली ने उक्त साधन तथा उपकरण नियन्त्रण में लिया है।
ठोरी गाउँपालिकाका अध्यक्ष पदमलाल श्रेष्ठ ने बताया कि वर्षा के कारण सडक बिगड़ कर पैदल चलने के अवस्था भी नहीं रहने के कारण गाउँपालिका ने सडक मरम्मत करने का बीड़ा उठाया। सडक में मिट्टी काटने और मिलाने का काम हो रहा था, जिसमे कुछ जगह पर ग्राभेल अति आवश्यक था, जिसे ब्यापक जनसहभागिता में गांव के सड़क के किनारों से २/४ टिप ग्राभेल निकाला गया। आपातकालीन अवस्था में एम्बुलेन्स तक नही चल सकने वाले सड़क का निर्माण कार्य निकुञ्ज द्वारा रोकना विकास बिरोधी, मानवता बिरोधी कार्य है।



