Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षक दिवस पर लो संकल्प शिक्षा अलख जगाने का__श्रीगोपाल नारसन

 

शिक्षक दिवस पर लो संकल्प
शिक्षा अलख जगाने का
स्कूल कोई बन्द न हो
लक्ष्य हो स्कूल जाने का
स्कूल से वंचित है जो बच्चे
उन्हें खोज निकालो तुम
शिक्षक धर्म निभाओ अपना
ऐसे बच्चों को पढ़ाकर तुम
चरित्र तुम्हारा हो उज्ज्वल
बच्चों को प्रेरणा मिले तुमसे
नई पीढ़ी के संवाहक बनो
समाज भी नाज् करे तुमपे
बधाई तुम्हे हे शिक्षक वृंद
राधा कृष्णन के वारिस बनो
लोक कल्याण होता रहे आपसे
ऐसे राष्ट्र अनुगामी बनो।
__श्रीगोपाल नारसन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com