Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैथिली कविता संग्रह ” पहिल बारिस” का विमोचन

 

काठमांडू, २३ भाद्र | कल्ह २२ गते भाद्र को राजधानी के नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान में विमलादेव द्वारा लिखित मैथिली कविता संग्रह “पहिल बारिस” पुस्तक का विमोचन किया गया । विमला देव की यह पहला प्रकाशन है | पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के निर्वतमान कुलपति गंगाप्रसाद उप्रेती ने किया | अपने मन्तव्य में नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के निर्वतमान कुलपति गंगाप्रसाद उप्रेती ने विमलाजी को बधाई देते हुये मैथिली भाषा को नेपाल का गौरव बताया | उन्होंने खा कि नेपाली के बाद मैथिली नेपाल भर में वोली जाने वाली यह दूसरी भाषा है | स्वागत भाषण करते हुये त्रिचन्द्र क्याम्पस दर्शन शास्त्र के प्रध्यापक डॉ सुजाता देव ने विमला देव की प्रसंशा करते हए उनकी परिवारिक पृष्ठभूमि की चाचा की | इस अवसर पर शुभकामना मन्तव्य देते हुये साहित्यकार एवं वकील श्री राम नरायण देव ने पुस्तक पर अपना विचार रखा | उन्होंने मैथिली की वर्तमान स्थिति की भी चर्चा की |

यह भी पढें   भारत सरकार बहुत जल्द जनकपुर धाम से अयोध्या धाम के बीच ट्रेन सेबा संचालन करेगी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *