Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

अलगनी : अनिल कुमार मिश्

 

अलगनी

********
सुनो!
जरा देखना
मैंने बाहर आँगन में
भूमिका की लटकती अलगनी पर
सामयिक धूप में सूखनेके लिए
कुछ छोटी कविताएँ
डाल रखी है
देखना,कहीं शब्द लहू-लुहान तो
नहीं हो रहे
देखना,कहीं इंसानी पाशविकता ने
शब्दों को अक्षर-अक्षर में तो नहीं बाँट दिया
फिर आँगन से यह चिल्लाने की आवाज़
क्यूँ आ रही है
ये आवाज़ मेरी कविताओं के हैं
टूटकर बिखरने का दर्द
यह उन्हीं पंक्तियों के हैं
जिन्हें मैंने शांति के क्षणों में
गढा है
देखो,जरा,जल्दी से
भूमिका की लटकती अलगनी से
मेरी रोती कविताओं को
चिल्लाते अक्षरों को
मेरे पास जल्दी ला दो।
अनिल कुमार मिश्र,झारखण्ड,भारत
~~अनिल कुमार मिश्र,झारखण्ड,भारत

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *