Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

१०सितम्बर

कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल


मेष

किसी पारिवारिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका प्राप्त होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर में प्रसन्नता रहेगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। लाभ होगा।


वृष

परिवार में एकाधिक सदस्यों के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। विवाद में न पड़ें। मेहनत अधिक रहेगी। लाभ में कमी होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। धैर्य रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। बाकी सामान्य रहेगा।


मिथुन

कोशिशें सफल रहेंगी। कार्य में समर्पण रहेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। चोट व रोग से बचें।


कर्क

भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ सूचना प्राप्त होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद न करें।


सिंह

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, ध्यान रखें। अज्ञात भय सताएगा। प्रयास सफल रहेंगे।


कन्या

विवाद को बढ़ावा न दें। कामों में गतिरोध होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार में तनाव रहेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। जल्दबाजी न करें।


तुला

पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। धनलाभ होगा। थकान महसूस होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य का विस्तार होगा। प्रसन्नता रहेगी।


वृश्चिक

यह भी पढें   सर्वोच्य अदालत ने दिया आदेश देउवा दम्पति को तत्काल नहीं करें गिरफ्तार

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। कार्यकारी अनुबंध होंगे। कार्य का विस्तार होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। दुष्टजनों से सावधान रहें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा।


धनु

कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान महसूस होगी। जोखिम न लें। बड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन मिलेगा।


मकर

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कुसंगति से बचें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा। बेरोजगारी दूर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आवश्यक वस्तुएं संभालकर रखें।

कुंभ

घर-बाहर सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट व कचहरी में बाधा दूर होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। अतिथियों पर व्यय होगा। झंझटों से दूर रहें।


मीन

संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। आय में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बढ़ेगी।

यह भी पढें   बाँके जानकी गाँवपालिका में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में ४ संस्थाओं को सम्मानित किया गया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed