३० हजार घूस रकम के साथ पुलिस इन्स्पेक्टर गिरफ्तार
बर्दिया, १० सितम्बर । नेपाल पुलिस के एक इन्स्पेक्टर ३० हजार घूस रकम के साथ गिरफ्तारी में पड़े हैं । गिरफ्तार एक अभियुक्त के ऊपर कुछ अनुसंधान किए बिना ही छोड़ देनेवाले इलाका पुलिस कार्याल्य मैनापोखरी बर्दिया में कार्यरत इन्स्पेक्टर गणेशसिंह महता को अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग से परिचालित कर्मचारियों ने गिरफ्तार किया है । मता उक्त पुलिस कार्यालय के प्रमुख भी हैं ।
इन्स्पेक्टर महता स्थानीय मध्यस्थकर्ता मैयाँ पौडेल के सहयोग से गिरफ्तारी में पड़े है । महता ने पौडेल से ३० हजार घूस मांग लिया था । पुलिस ने ही घूस मागने की चर्चा इतनी हो गई कि उक्त बात अख्तियार दुरुपयोग अनुसंधान आयोग के कर्मचारियों के कान तक पहुँच गया । उसके बाद आयोग कार्यालय नेपालगंज से परिचालित टोली ने मध्यस्तकर्ता पौडेल सहित महता को गिरफ्तार किया है ।

