Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद हरिनारायण रौनियार द्वारा पोखरिया अस्पताल में एम्बुलेंस हस्तांतरण

 

रेयाज आलम, पोखरिया, भाद्र २६ गते। संघीय समाजवादी फोरम नेपाल से निर्वाचित प्रतिनिधिसभा सदस्य (सांसद) हरिनारायण प्रसाद रौनियार ने पोखरिया नगरपालिका स्थित पोखरिया अस्पताल में एम्बुलेन्स हस्तान्तरण किया। पोखरिया अस्पताल में आयोजित एम्बुलेन्स हस्तान्तरण कार्यक्रम में सांसद रौनियार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और भौतिक पूर्वाधार विकास के लिए अनवरत प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने आशा व्यक्त किया कि एम्बुलेंस के उपलब्धता से पर्सा के ग्रामिण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने वाले पोखरिया अस्पताल द्वारा सेवाग्राहीह को सुविधा मिलेगी। उन्होंने पोखरिया को अपनी जन्म धरती होने के कारण पोखरिया और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया, साथ ही बिकास कार्य मे रोड़े अटकाने और व्यक्तिगत छवि पर आघात करने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की ओर से कोई तुच्छ टिप्पणी नहीं हुई है –सस्मित पोखरेल

पोखरिया नगरपालिका के नगर प्रमुख दीपनारायण रौनियार (मन्तु) के अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम में नगर उप-प्रमुख सलमा खातुन, पुर्व सांसद प्रदुमन चौहान ने मन्तव्य व्यक्त करते हुए सांसद रौनियार द्वारा एम्बुलेन्स सहयोग का सराहना किया। कार्यक्रम में प्रदेश सांसद मंजूर अंसारी, फोरम के केंद्रीय सदस्य सीपू तिवारी, नन्दलाल पटेल, गोवर्धन यादव, भगवान दास, खुर्शेद आलम, बुन्नीलाल पटेल, बद्री चौरसिया, प्रमोद यादव समेत की उपस्थिति रही।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com