Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रक के चपेट में आने से वाइक सवार महिला की मृत्यु, दो घायल

 

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर के बस स्टैंड के समीप ट्रक के चपेट में आने से वाइक सवार महिला की  मृत्यु हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जोगबनी के ओर जा रहे मालवाहक ट्रक ने वाइक को ठक्कर दे दी जिसमे सवार रंगेली निवासी 30 वर्षीय आंशु अग्रवाल की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई वही वाइक चालक  व मृतक  महिला के पति 38 वर्षीय  मनोज अग्रवाल व 7 वर्षीय पुत्री  अमीषा अग्रवाल घायल हुआ है  जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है । मृतक महिला का को कोशी अंचल अस्पताल में पोस्टमार्टम  कराकर  शव परिजनों को  सौपा गया है । नेपाल पुलिस भारतीय नंबर की मालवाहक ट्रक  व ट्रक चालक को अपने कब्जे में लिया है । घटना के सूचना पर अस्पताल में परिजन सहित अन्य लोग पहुचे है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com