Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकास तथा प्रविधि समिति की बैठकद्वारा आवास अधिकार संबंधी विधेयक-२०७५ संशोधन सहित पारित


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १३ सेप्टेम्बर ।
विकास तथा प्रविधि समिति की बैठक ने आवास के अधिकार संबंधी विधेयक–२०७५ के विषय में उपसमिति के प्रतिवेदन को संशोधन सहित पारित किया है ।
इससे पूर्व बैठक में शहरी विकास मंत्री मोहम्मद इस्तियाक राईन ने कहा था कि मौलिक हक की दृष्टि से आवास अधिकार संबंधी ये विधेयक बहुत महत्वपूर्ण है ।
इसितरहा, नुवाकोट की दुप्चेश्वर गाँवपालिका वार्ड नंबर १ में भूस्खलन में दो लोग लापता हो गए । भूस्खलन की चपेट में आने से वीर बहादुर तामांग और पुतली शेर्पा के लापता होने की जानकारी दुप्चेश्वर गाँवपालिका के अध्यक्ष योबिंद्रसिं तामांग ने दी । भूस्खलन के कारण स्थानीय कामी शेर्पा, सनम शेर्पा और आंग्बाबु शेर्पा के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं ।
वहीं भूस्खलन के कारण नुवाकोट की मांग्जेन नदी अवरुद्ध होने के कारण तटीय क्षेत्र के बासिंदों को सावधानी वरतने को कहा गया है ।
इसीतरह, पूर्वी नेपाल के कुछ जिलों में भूकंप का धक्का महसूस किया गया है । भारत के उत्तरपूर्वीय राज्य असम को केंद्रबिंदु बनाकर आए ६.१ रिक्टर के भूकंप का धक्का नेपाल तक महसूस होने की जानकारी राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के प्रमुख लोकविजय अधिकारी ने दी । सामान्य बताए गए इस झट्के से किसी तरहत की क्षति की खबर नहीं है ।

यह भी पढें   सुकेधारा तथा नैकाप में दो वाहनों में लगाई गई आग , वाहनों में मिले प्रसाईं के पर्चे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *