Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब नहीं होगा विदेश में ले जाकर राज्यकोष से नेताओं की उपचार

 

काठमांडू, १३ सितम्बर । सामान्य से सामान्य उपचार के लिए भी हमारे नेता विदेश चले जाते हैं और उसका खर्च हो सके तो राज्यकोष से ही लेते हैं । अब इस तरह की व्यवस्था अंत होने की जा रही है । अब राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री तथा कोई भी नेता विदेश में जाकर राज्यकोष खर्च कर उपचार नहीं करा पाएंगे । संसद की शिक्षा तथा स्वास्थ्य समिति द्वारा तैयार की गई जनस्वास्थ्य संबंधी विधेयक में ऐसी व्यवस्था की गई है ।
विधेयक में लिखा है कि अन्यन्त्र कानुन में जो कुछ भी लिखा गया है, लेकिन विदेश में जाकर होनेवाला उपचार का खर्च राज्य कोष से नहीं दिया जाएगा । पारिमार्जित उक्र विधेयक आज ही संसद में पेश किया गया है । विधेयक आज ही पारित किया जाएगा । संसदीय समिति में की गई विचार–विमर्श के दौरान नेपाली कांग्रेस के सांसद गगन थापा ने प्रस्ताव किया किया विदेश में जाकर होनेवाला उपचार खर्च राज्यकोष से नहीं दिया जाए । सांसद् थापा द्वारा प्रस्तावित संशोधन प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए समिति ने विधेयक पास किया है । विधेयक पास होने के बाद कानुनतः विदेश में होनेवाला कोई भी खर्च सरकार की ओर से नहीं दिया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *