Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस के १४ नेता चीन प्रस्थान, चीन ने क्यों किया आमन्त्रण ?

 

काठमांडू, १४ सितम्बर । सामान्यतः पड़ोसी देश चीन नेपाल के कम्युनिष्ट पार्टी और नेताओं को अपनी देश में निमन्त्रणा करती है । लेकिन इसबार उसने नेपाली कांग्रेस के नेताओं को भी चीन में आमन्त्रण किया है । चीनी निमन्त्रणा में बिहीबार १४ सदस्यीय कांग्रेस की एक केन्द्रीय टोली चीन की ओर प्रस्थान किया है । चीन का कहना है कि आपसी अनुभव आदन–प्रदान और संबंध बिस्तार के लिए कांग्रेस नेताओं को चीन में निमन्त्रणा किया गया है । चिनियाँ कम्युनिष्ट पार्टी केन्द्रीय समिति अन्तर्गत रहे विदेश विभाग ने उन लोगों को निमन्त्रणा किया है ।

यह भी पढें   सर्दियों में बिजली की मांग पूरी करने के लिए भारत से 1,154 मेगावाट बिजली आयात की तैयारी


कांग्रेस के प्रभावशाली नेता तथा पूर्व मन्त्री डा. मिनेन्द्र रिजाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने १४ नेताओं को चीन की ओर भेजा है । टोली में कांग्रेस नेता किशोरसिंह राठौर, सरिता प्रसाई, लक्ष्मी परियार, प्रकाश रसाइली, अमरसिंह पुन, रामबहादुर विष्ट, बेदप्रसाद तिमिल्सिना, लक्ष्मी क्षेत्री पाण्डे, गणेश मण्डल, बलदेव तिमिल्सिना आदि नेता हैं । उक्त भ्रमण टोली आश्वीन ४ गते नेपाल वापस होनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com