Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धार्मिक गुरु तथा तपस्वी रामबहादुर बम्जन के ऊपर बलात्कार आरोप

 

काठमांडू, १६ सितम्बर । बुद्धिष्ट धर्म गुरु तथा तपस्वी रामबहादुर बम्जन के ऊपर बलात्कार आरोप लगा है । एक १८ वर्षीय युवती ने उनके ऊपर ऐसी आरोप लगाई है । पीडित युवती को कहना है कि वि.सं. २०७३ आषाढ़ महीना में बम्जन ने उनके ऊपर बलात्कार किया था । उसके बाद बार–बार उनके ऊपर बम्जन द्वारा यौन दुव्र्यहार होता आ रहा है । शनिबार ललितपुर में एक पत्रकार सम्मेलन करते हुए युवती ने इसके बारे में जानकारी दी है ।

रौतहट जिला निवासी पीडित युवती के अनुसार वि.सं. २०७१ साल से ही वह बम्जन के सम्पर्क में ‘आनी’ अर्थात् बुद्धिष्ट भिक्षुणी के रुप में रहने लगी थी । युवती को कहना है कि जब यौन दुव्र्यहार होने लगा तो वह पुलिस को खबर करना चाहती थी, लेकिन बम्जन की पत्नी ने उन को धमकया कि अगर घटना सार्वजनिक की जाएगी तो उन लोगों की धर्म का बदनाम होगा और जान भी जा सकता है । इसीलिए पीडित युवती ३ साल तक चुपच–ाप रही थी । जब वह महिला मानवअधिकारवादी के सम्पर्क में आई, तब उन्होंने निर्णय लिया कि अब घटना को सार्वजनिक करना होगा । मानवाधिकारवादी को सहयोग लेकर शनिबार पीडित युवती ने पत्रकार सम्मेलन किया । लेकिन बम्जबन समर्थकों ने पत्रकार सम्मेलन में अवरोध सिर्जना किया । उन लोगों का कहना है कि युवती चोरी करती है, उससे बचने के लिए बम्जन के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाई है ।
लेकिन पीडित युवती को कहना है कि जब उन्होंने यौन दुव्र्यहार संबंधी घटना बाहर लाने की बात कई, तब से उनके ऊपर ८ लाख चोरी करने की आरोप लगाया जा रहा है । युवती को कहना है कि अन्य महिला बम्जन की यौन दुव्र्यवहार में ना फसें, इसीलिए घटना को सार्वजनिक की गई है । बम्जन विरुद्ध आज आइतबार पुलिस अपराध महाशाखा में बलात्कार संबंधी मुद्दा पंजीकृत होने जा रहा है ।
स्मरणीय, है रामबहादुर बम्जन वहीं है, जो बारा जिला स्थित एक जंगल में महिनों दिन तक बिना खानपीन तपस्या में बैठने की खबर से चर्चा में आए थे । बाद में उन्हों ने बौद्ध धर्म दर्शन को आधार बनाकर कुछ लोगों को इकठ्ठा कर प्रवचन देने शुरु किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *