Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हैं जहाँ में रंजिशें पर प्यार भी ताे है, प्यार का व्यवहार कर के प्यार बाँटें हम : डा कृष्णजंग राणा

 

प्यार ही बस प्यार कर के प्यार बाँटें हम

प्यार हम साै बार कर के प्यार बाँटें हम ।

हैं जहाँ में रंजिशें पर प्यार भी ताे है 

प्यार का व्यवहार कर के प्यार बाँटैं हम ।

मान लाे दुनिया बुरी है हम ताे हैं अच्छे

प्यार का इजहार कर के प्यार बाँटें हम ।

बिक रही है रंजिशें हर एक काेने में

रंजिशें इंकार कर के प्यार बाँटें हम ।

यह भी पढें   नौ विद्यालयों के 28 चयनित प्रतिभागी 27 सितंबर को शाखा स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रश्न मंच में आजमाएंगे अपना ज्ञान और प्रतिभा क्षमता

रात सडकाें के किनारे साे रहे हैं जाे

हाे सके उपकार कर के प्यार बाँटें हम ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com