Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम नेपाल द्वारा भी संविधान दिवस बहिष्कार

 

सप्तरी, १७ सितम्बर । प्रदेश नं. २ में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के नेतृत्व में सरकार है । अर्थात् फोरम नेपाल से मुख्यमन्त्री हैं । संघीय सरकार में पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव उपप्रधानमन्त्री हैं । संघ तथा प्रदेश दोनों जगह सत्ता रहे फोरम नेपाल ने भी संविधान दिवस बहिष्कार करने का निर्णय किया है । प्रदेश नं. २ के पार्टी अध्यक्ष रेणु यादव ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संविधान दिवस में संलग्न न होने के लिए आग्रह किया है, जिसके चलते फोरम नेपाल से सरकार में शामील मन्त्री अन्यौल में पड़ गए हैं ।
आइतबार एक प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए प्रदेश नं. २ के अध्यक्ष रेणु यादव ने पार्टी से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सरकार द्वारा आयोजित संविधान दिवस में सहभागी न होने के लिए कहा है । विज्ञप्ति में फोरम नेपाल ने संविधान दिवस के विरुद्ध कार्यक्रम भी सार्वजनिक किया है । सार्वजनिक कार्यक्रम अनुसार आश्वीन ३ गते दिन भर हाथ में काला पट्टी बाधा जाएगा, सार्वजनिक स्थानों में काला झण्डा रखा जाएगा और शाम ७ बजे १५ मिनट के लिए ब्ल्याकआउट किया जाएगा । विज्ञप्ति में कहा गया है कि संविधान संशोधन कर मधेश लगायत उपेक्षित समुदायों की मांग संबोधन के लिए जो प्रतिबद्धता की गई थी, वह आज तक पूरी नहीं हुई है । विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रतिबद्धता कर्यान्वयन के लिए ध्यानाकर्षण करने के लिए भी संविधान जारी किए गए दिन आश्वीन ३ को काला दिवस में रुप में मनाने का निर्णय किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed