Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

८वे शिक्षा ऐन कार्यान्वयन के लिए समुदायक विद्यालय के कर्मचारी आन्दोलित

 

काठमांडू, १८ सितम्बर । ८वें शिक्षा ऐन कार्यान्वन मांग करते हुए सामुदायिक विद्यालय में कार्यरत देशभर के कर्मचारी आन्दोलित हुए हैं । नेपाल विद्यालय कर्मचारी युनियन के नाम में संगठित कर्मचारियों ने मंगलबार काठमांडू में शान्तिपूर्ण प्रदर्शन किया है । प्रदर्शन में देश के विभिन्न भू–भागों से आए कर्मचारी नारा–जुलुश के साथ संसद् भवन नयाँ बानेश्वर तक पहुँचे थे ।
संघर्षरत कर्मचारियों का कहना है कि ८वें शिक्षा ऐन कार्यान्वयन, सर्भिल ल‘ के संबंध में सर्वोच्च अदालत द्वारा जारी फैसला कार्यन्वयन, विगत में सरकार और आन्दोलनकारी कर्मचारियों के बीच की गई सहमति कार्यान्वयन के लिए आन्दोलन की गई है । इसीतरह एक ही प्रकृति के कर्मचारियों को समान पारिश्रमिक की व्यवस्था, अभिभावकों से विभिन्न शीर्षकों में ले रहे शुल्क का अन्त, कर्मचारी व्यवस्थापन तथा गुणस्तरीय शिक्षा, शिक्षक कर्मचारी को प्राप्त सभी प्रकार के सेवा–सुविधा कर्मचारी को भी मिलना चाहिए, अस्वभाविक तथा असमान पारिश्रमिक व्यवस्था की अन्त जैसे मांग भी आन्दोलनकारी ने आगे लाया है ।

यह भी पढें   पत्रकार खेम भंडारी को गिरफ्तार

आज से शुरु आन्दोलन ४ दिन तक चलनेवाला है । आज शानित बाटिका से शुरु प्रदर्शन बानेश्वर तक रहा है । बुधबार माइतीघर मण्डला में और बिहीबार शान्तिवाटिका से प्रधानमन्त्री कार्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा और शुक्रबार बसन्तपुर से शान्तिकाटिका होकर भद्रकाली तक ¥याली ओयोजन होनेवाला है । उसके बाद रिले अनसन का कार्यक्रम शुरु होने जा रहा है ।

आन्दोलनरत कर्मचारियों की मांग

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed