Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा के युवा नेता भट्टराई ने भारतीय सेनापति रावत को दिया ऐसा जबाब

 

काठमांडू, १८ सितम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सांसद् तथा युवा नेता योगेश भट्टराई ने कहा है कि भारतीय सेनापति विपिन रावत खूद अपने देश के लिए चिन्ता करे, नेपाल के बारे में उन्हें चिन्ता करने की कोई भी जरुरत नहीं है । सामाजिक संजाल ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है कि अब नेपाल, भारत की ओर विगत की तरह झुकनेवाला भी नहीं है ।

यह भी पढें   आर्थिक मंदी का असर: मधेश प्रदेश में एक साल में 1,938 उद्योग-व्यापार बंद


स्मरणीय है, कुछ दिन पहले भारतीय सेना के सेनापति विपिन रावत ने कहा था कि नेपाल को भारत की ओर झूकना ही पडेगा, इस का कोई भी विकल्प नहीं है । सेनापति रावत की उसी कथन पर टिप्पणी करते हुए नेता भट्टराई ने कहा है– ‘भारतीय सेनापति विपिन रावत जी, कल तक नेपाल भारत की ओर झूक रहा था, वह गलत था । अब झुकनेवाला नहीं है । यह भी मान लीजिए कि यह देश चीन की ओर भी झूकनेवाला नहीं है । खूद के लिए और अपने देश के लिए चिन्ता कर लीजिएगा, नेपाल के लिए चिन्ता करने के लिए हम लोग ही माफी हैं ।’

यह भी पढें   नेपाल के लिए भारत से आज ही राहत सामग्री लेकर रवाना होगा वायुसेना का विमान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com