Wed. Jan 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रिय सुरक्षा नीति २०७३ के संशोधन के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १८ सेप्टेम्बर ।
राष्ट्रिय सुरक्षा परिषद ने राष्ट्रिय सुरक्षा नीति २०७३ के संशोधन एवं परिमार्जन का प्रस्ताव तैयार करने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन करने का निर्णय किया है ।
प्रधानम्ंत्री एवं परिषद् के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली की अध्यक्षता में हुई बैठक ने उपप्रधानमंत्री एवं रक्षाम्रत्री ईश्वर पोखरेल की अध्यक्षता में विभिन्न निकाय के प्रतिनिधि और विज्ञ सम्मिलित समिति का गठन करने का निर्णय किया है ।
बैठक ने परिषद् के सचिवालय के सुदृढीकरण और पुनःसंरचना करने के काम को आगें बढाने , राष्ट्रिय सुरक्षा और हित विषयों में एक दिवसीय गोष्ठी करने का निर्णय भी किया । ये बात रक्षा म्रत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराज भंडारीद्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में उल्खिीत है ।
इसीतरह, प्रतिनिधि सभा की बैठक ने संघीय संसद अन्र्तगत की संयुक्त समिति, राज्य के निर्देशक सिद्धान्त, नीति और दायित्व के कार्यान्वयन का अनुगमन तथा मुल्याङकन समिति में प्रतिनिधि सभा से प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों का नाम अनुमोदीत किया है ।
बैठक में सभामुख कृष्णबहादुर महरा ने ११ सदस्यो का नाम पढकर सुनाया था । समिति के सदस्यों में अनिल कुमार झा, गणेश ठगुन्ना, निरादेवी जैरु, प्रभु शाह, भीम रावल, डा. मिनेन्द्र रिजाल, लक्ष्मी परियार, खेम लोहनी, दुर्गा पौडेल, पम्फा भुषाल और देव प्रसाद तिमल्सेना शामिल है ।
पन्ध्र सदस्यों की इस समिति में चार सदस्य राष्ट्रिय सभा से रहन की संवैधानिक व्यवस्था है । इसीतरह, प्रतिनिधि सभा ने प्रतिनिधि सभा अन्र्तगत की विषयगत समिति के सभापति के चुनाव की तिथि इसी आश्वीन ५ गते ११ बजे के लिए तय कि है । प्रतिनिधि सभा की अगली बैठक कल दोपहर ३ बजे के लिए बुलाई गई र्है ।

यह भी पढें   कांग्रेस विशेष महाधिवेशन में कौन – कौन हैं शामिल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *