Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जब तक संविधान में संशोधन नहीं होगा, तब तक स्वीकार्य नहींः मुख्यमन्त्री राउत

 

सप्तरी, २१ सितम्बर । प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा है कि जब तक संविधान में संशोधन नहीं किया जाएगा, तब तक संविधान स्वीकार नहीं है । सप्तरी जिला स्थित कञ्चनरुप नगरपालिका में शुक्रबार आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘संविधान त्रुटीपर्ण है, इसीलिए इसमें संशोधन आवश्यक है । संविधान में संशोधन के लिए हमारी संघर्ष जारी है । जब तक अधिकार सहित संविधान में संशोधन नहीं होगा, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा ।’
मुख्यमन्त्री राउत को यह भी कहना है कि संघर्ष बिना अधिकार सुनिश्चित नहीं हो सकता और अधिकार के लिए निरन्तर संघर्ष आवश्यक है । उन्होंने कहा है कि हर परिवर्तन में तराई–मधेश निवासी जनता ने महत्वपूर्ण निर्वाह किया है । उन्होंने आगामी दिन में भी संघर्ष को जारी रखने के लिए पार्टी निटक कार्यकर्ताओं को निर्देशन दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com