Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाकवि देवकोटा साहित्य सम्मान 2074 से सम्मानित साहित्यकार्

 

जनकपुर । कल्ह जनकपुर में सरश्वती राजनारायण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष श्री चंदेश्वर रौनियार जी के निजी संयोजकत्व और अध्यक्षता में आयोजित महाकवि देवकोटा साहित्य सम्मान 2074 से सम्मानित साहित्यकार श्री महेश्वर राय जी के सम्मान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री युगल किशोर लाल कर्ण जी विराजमान थें,उन्होंने महेश्वर राय जी का साहित्य कान्ता सम्मित होने के कारण पूर्ण और सम्मान जनक कहा। वही ख्याति प्राप्त पत्रकार श्री राजेश्वर नेपाली जी के द्वारा अनुसंधान मूलक ग्रन्थ रचना पर जोर देने की विशेष आवश्यकता बताया गया। यहाँ उपस्थित प्राज्ञ वर्ग श्री चंद्रकांत जी,श्री अयोध्यानाथ चौधरी जी,श्री दिनेश चन्द्र यादव जी तथा संस्था के सचिव श्री राम चरित्र ठाकुर जी उपस्थित थें। सभी प्राज्ञों ने उन्हें बधाई तथा शुभकामना अर्पण करते हुए, अब मधेस के ऐतिहासिक पुरातात्विक और सांस्कृतिक महत्व के क्षेत्रों को केन्द्रित कर अनुसंधान मुलक साहित्य सृजना के लिए नेतृत्व लेने की अपील की। संस्थान के अध्यक्ष श्री चंदेश्वर रौनियार जी ने प्रतिवर्ष रु एक लाख तक का पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। तथा सदस्यों से क्षेत्र निर्धारित करने की अपील भी किए। मैंने इस संस्था को मधेस के बिभिन्न जिले में तथा गाव तक फैलाने के लिए आग्रह करने पर सहज में ही अगला कार्यक्रम जलेश्वर में रखने के लिए सर्व सम्मति हो गई। शुद्ध साहित्यिक और शोध मूलक रचना प्रकाशित करने हेतु स्मारिका प्रकाशन हेतु सकारात्मक छलफल किया गया। आवश्यक है की इस संस्था को मधेस केन्द्रित शोध और खोज मूलक लेख उपलब्ध कराया जाय।

यह भी पढें   रास्वपा उपसभापति में डा. स्वर्णिम वाग्ले निर्विरोध चुने गए

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *