Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिला हिंसा और महँगाई के विरुद्ध महिला संघ निरन्तर आन्दोलन करेगाः अध्यक्ष उमा रेग्मी

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २३ सेप्टेम्बर ।
प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस संबद्ध नेपाल महिला संघ, देश में बढ़ रही महिला हिंसा के विरोध में सभी ७७ जिलों में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है ।
राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर नेपाल महिला संघ की अध्यक्ष उमा रेग्मी ने कहा कि कंचनपुर में हत्या कर दी गई निर्मला पंत के हत्यारे पर कार्रवाई करने की माँग के साथ प्रदर्शन करने की जानकारी दी । उन्होंने ये भी बताया कि महिला हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई न होने तक और महँगाई कम न होने तक महिला संघ निरंतर आंदोलन करेगा ।
इसीतरह, निर्मला पंत के हत्यारे को ढूँढ़कर उस पर कार्रवाई करने की माँग के साथ महिला अधिकारकर्मियों ने डडेल्धुरा में प्रदर्शन किया ।
इस जिक्र के साथ कि हत्या हुए दो महीना बीत जाने के बावजूद अब तक दोषी पर कार्रवाई नहीं हो सकी है, महिला अधिकारकर्मियों ने सरकार का गंभीर ध्यानाकर्षण कराया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com