Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. ७ की नाम ‘सुदूरपश्चिम’, राजधानी गोदावरी

 

धनगढी, २५ सितम्बर । प्रदेश नं. ७ की नाम ‘सुदूरपश्चिम’ रखने के लिए सिफारिश किया गया है । नाम और राजधानी छनौट के लिए गठित विशेष समिति ने यह नाम तय किया है । समिति द्वारा सिफारिश नाम को प्रदेशसभा बैठक में पेश किया गया है । समिति में रहे सदस्यों ने बहुमत से यह निर्णय किया है । इससे पहले सुदूरपश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र में रहे जिला इस प्रदेश में है । प्रदेश नाम के लिए सुदूरपश्चिम के अलवा खप्तडप, कञ्चल, महाकाली, सेती–महाकाली, पश्चिम, सेतीकाली, अपी–शैपाल, डोटी और घोडाघोडी जैसे नाम आया था ।
इसीतरह कैलाली जिला गोदावारी नगरपालिका–४ स्थित अत्तरिया में स्थायी राजनीतिक रखने के लिए भी सिफारिश किया गया है । नाम और राजधानी छनौट के लिए नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के सांसद तारा तामाङ की अध्यक्षता में ५ सदस्यीय समिति गठन किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed