Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विकास और समृद्धि के लिए नेकपा का नेतृत्व, समय की माँग हैंः अध्यक्ष प्रचण्ड

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २६ सेप्टेम्बर ।
नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी नेकपा के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचंड ने कहा कि विकास और समृद्धि के लिए नेकपा का नेतृत्व, समय की माँग है ।
पार्टी मुख्यालय धूम्रवाराही में पार्टी प्रवेश कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रचंड ने कार्यकर्ताओं से पार्टी एकता के साथ ही अब देश भर में आधारभूत तहों की एकता प्रक्रिया में जुटने का आग्रह किया ।
इसीतरह, कार्यवाहक प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने कहा कि समृद्धि का आधार धार्मिक, सांस्कृतिक तथा पर्यटकीय क्षेत्र का विकास ही है ।
इसीतरह, उप–प्रधान एवं स्वास्थ्य मंत्री उपेंद्र यादव ने संविधान का संशोधन कर प्रदेश को अधिकार संपन्न बनाने की बात पर जोर दिया ।
विराटनगर में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल एक नंबर प्रदेश स्तरीय प्रथम सभा को संबोधित करते हुए उप–प्रधानमंत्री एवं फोरम नेपाल अध्यक्ष यादव ने कहा कि संघीयता को सफल बनाने के लिए प्रदेशों को साधन–स्रोत संपन्न बनाना होगा ।
मौके पर प्रदेश नंबर २ के मुख्यमंत्री लालबाबु राउत ने संविधान संशोधन को जÞरूरी बताते हुए कहा कि पहचान सहित की संघीयता से ही नेपाली जनता के अधिकार सुनिश्चित होंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com