Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या भारतीय प्रधानमंत्री माेदी करेंगे एक बार फिर जनकपुरधाम की यात्रा

 

भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर धनुषा जनकपुरधाम आने वाले हैं। चौथी बार गत वैशाख २८ गते नेपाल भ्रमण में माेदी नेपाल अाए थे इसी के साथ एकबार फिर नेपाल अाने की खबर अारही है ।

भारत सरकार के सहयोग में मंसिर से सञ्चालन हाेने वाली जनकपुर–जयनगर रेल सेवा के उद्घाटन के लिए  मोदी जनकपुर आने की सम्भावना सामने अा रही है ।  माना जा रहा है कि वाे जयनगर से ट्रेन से जनकपुर अाएँगे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

भारत के मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान, मिजोरम अाैर तेलंगाना में चुनावी माहोल के समय में भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी नेपाल आने की बात काे महत्तवपूर्ण रुप से देखा जा रहा है ।

भारतीय न्यूज एजेन्सी एएनआइ के अनुसार राजकीय भ्रमण के लिए  मोदी मंसिर १२–१३ गते अाएँगे। १२ गते ही विवाहपञ्चमी पडता है। भगवान राम अाैर जानकी के विवाह के दिन अर्थात् विवाह पञ्चमी के अवसर में मोदी जनकपुर भ्रमण अाैर रेल का  उदघाटन करेंगे।

यह भी पढें   १०० रुपये की सरहद और लहूलुहान स्वाभिमान: क्या सिंहदरबार ने मधेश की गरिमा की यही कीमत लगाई है?

कुछ दिन पहले विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रिय कंग्रेस के अध्यक्ष राहुल गान्धी भी कैलाश मानसरोवर यात्रा में  गए थे।  अाैर स्वयं काे हिन्दु स्थापित करने की काेशिश की थी ।  मोदी के नेपाल भ्रमण के दाैरान  बुद्ध के जन्मस्थल लुम्बिनी भ्रमण करने की भी सम्भावना है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *