कांग्रेस सम्बद्ध तरुण दल के नेता किशोरी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
डडेल्धुरा, २९ सितम्बर । एक १५ वर्षीय किशोरी के ऊपर सामूहिक बलात्कार करने की आरोप में नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध तरुण दल के नगर संयोजक गिरफ्तार हुए हैं । जिला पुलिस कार्यालय डडेल्धुरा के अनुसार पर्शुराम नगरपालिका–५ निवासी किशोरी के ऊपर स्थानीय दो युवाओं ने गत आश्वीन ९ गते सामूहिक बलात्कार किया था । बलात्कार अभियोगी युवा हैं– पर्शुराम नगरपालिका–५ पोखरी निवासी २८ वर्षीय वीरबहादुर बोहरा और सोही नगरपालिका वार्ड नं. १० निवासी २३ वर्षीय शिवशंकर जोशी ।
पुलिस के अनुसार बोहरा नेपाली कांग्रेस सम्बद्ध तरुण दल के लिए पर्शुराम नगरपालिका संयोजक भी हैं । पुलिस कार्यालय में पंजीकृत विवरण के अनुसार उन लोगों ने आश्वीन ९ गते अनन्ते मेला से अपनी घर लौट रही किशोरी को सामुहिक बलात्कार किया था । दो आरोपियों में से बोहरा को गिरफा्तार कर मुद्दा पंजीकृत किया गया है और जोशी लापत्ता हैं । पुलिस ने कहा है कि जोशी को पुलिस तलाश कर रही है और घटना के संबंध में थप अनुसंधान जारी है ।

