लहान स्थित सहकारी में कार्यरत कर्मचारियों के ऊपर लूटपाट, भारतीय नागरिक सहित ७ गिरफ्तार
सिरहा, २९ सितम्बर । लहान स्थित सिर्जना सामुदायिक सहकारी संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के ऊपर लुटपाट करनेवाले अभियुक्त को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तारी में पड़नेवालों में से एक भारतीय नागरिक भी हैं । गिरफ्तारी में पड़नेवालों में से भारत मधुवनी जिला ग्रामपंचायत छतौना–२ निवासी २७ वर्षीय किशोर कुमार शर्मा, धनुषा विदेह नगगरपालिका–१ निवासी २० वर्षीय नरेश कुमार ठाकुर, १९ वर्षीय रवीन्द्र ठाकुर, ठाडी झिझा निवासी श्यामसुन्दर ठाकुर, कमला नगरपालिका–६ हतमुण्डा निवासी १९ वर्षीय रमेश कुमार महतो, कमला नगरपालिका–८ हरिणे निवासी ३७ वर्षीय शत्रुधन ठाकुर और धनुषा के ही तारापट्टी गांवपालिका–२ निवासी २२ वर्षीय चन्द्रशेखर यादव हैं ।
अभियुक्त ने गत भाद्र २८ गते सिर्जना सामुदायिक सहकारी संस्था में कार्यरत कर्मचारियों के पास रहे ९३ हजार रुपयां और मोटरसाइकिल लूट लिया था । सहकारी के कर्मचारी सिरहा जिला अर्नामा गांवपालिका से किस्ता रकम संकलन कर सदरमुकाम की ओर आ रहे थे । रास्ते में स्थित सागरपुर में हथियार दिखाकर उल्लेखित रकम और मोटरसाइलिक लूटेरों ने लूट लिया था । पुलिस ने कहा है कि लूटेरो के पास रहे ‘मेड इन युएस एन ७१०’ लिखित पिस्तोल एक थान, ‘मेड इन इटाली’ लिखित एक थान पिस्तोल, म्यागजिन एक थान, गोली १३ थान, सामसुङ मोबाइल, नेपाली ६ हजार १५० रुपयां, विभिन्न कंपनी के सिमकार्ड ५ थान आदि भी बरामद किया गया है ।

