भारत और चीन का व्यापारिक केन्द्र नेपाल हो सकता हैः परराष्ट्रमन्त्री ज्ञवाली
न्यूयोर्क, २९ सितम्बर । परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञवाली ने कहा है कि भारत और चीन के लिए नेपाल व्यापारिक केन्द्र बन सकता है । संयुक्त राष्ट्रसंघ की ७३वें महासभा में सहभागी होने के लिए न्यूर्योक पहुँचे मन्त्री ज्ञवाली ने न्यूयोर्क में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चीन के साथ सभी व्यापारिक नाके को खुला की जाएगी और भारत के साथ जलमार्ग निर्माण किया जाएगा । उनके अनुसार प्रथम चरण में नारायणी और दूसरे चरण में कोशी में सम्भाव्यता अध्ययन की तैयारियां हो रही है ।
मन्त्री ज्ञावली ने कहा कि ८ साल के भीतर भारत और चीन दोनों ओर से काठमांडू में रेल आने की अधिक सम्भावना है । उन्होने आगे कहा– ‘उसके बाद भारत और चीन दोनों देशों के लिए नेपाल व्यापारिक केन्द्र बन जाएगा ।’
मन्त्री ज्ञावली ने यह भी कहा कि सन् २०१६ में सार्क शिखर सम्मेलन हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हो सका । उन को मानना है कि इसमें नेपाल की कोई भी गलती नहीं है । उन्हाेंने जानकारी दिया कि सार्क सम्मेलन आयोजन के लिए नेपाल प्रयास कर रही है ।

