Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापान में शक्तिशाली तूफान त्रामी का कहर

 

टोक्यो। जापानमें रविवार को शक्तिशाली त्रामी के कहर को देखते हुए तोक्यो सहित कई इलाकों के लिए उड़ानों और ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया। इस बीच अधिकारियों ने तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। तूफान त्रामी की जद में समूचा दक्षिण पश्चिम जापान है और इसके चलते दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के मियाजाकी में बाढ़ आ गई है।

राष्ट्रीय प्रसारक ‘एनएचके’ की रिपोर्ट के अनुसार शिकोकू द्वीप के ताेकुशिमा शहरमें 2,50,000 से अधिक लोगों समेत बड़े भू-भाग में रह रहे लाखों लोगों को वहां से हटाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अनुसार दक्षिण जापान में कम से कम 51 लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढें   नेपाल ने भारत, चीन और अमेरिका से क्यों मांगा ‘क्लाइमेट मुआवजा’ ? क्या यह सचमुच कानूनी हक है ?

टोक्यो के नरीटा और हानेडा सहित समूचे जापान में प्रमुख हवाईअड्डों से कई उड़ानें रद्द कर दी गई। शनिवार को आए तूफान ने दक्षिणी द्वीप ओकिनावा में बिजली के तारों को तहस-नहस कर दिया।तूफान त्रामी के रविवार देर रात तक तोक्यो पहुंचने की संभावना है और सोमवार तक यह उत्तरी जापान पहुंचेगा। तूफान को देखते हुए बुलेट ट्रेनों और अन्य ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com