लायंस एन्ड लियो क्लब बिराटनगर का अध्यक्ष बने सनातन मंडल

माला मिश्रा बिराटनगर । लाइन्स एण्ड लियो क्लब विराटनगर समारोहपूर्वकपद हस्तान्तरण कार्यक्रम संपन्न किया। कार्यक्रम का शुरूआत लायंस क्लब इन्टरनेशनलका डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनंत भेटवाल सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर गणेश बन्दना और स्वागत गीत के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत किया गया। कार्यक्रम में लायंस एण्ड लियो क्लब विराटनगर के अध्यक्ष संतोष अटल ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चयन हुए सनातन मंडल को 2018-19 पद हस्तांतरण किया। इस मौके पर पूर्व निवर्तमान डिस्ट्रिक गवर्नर लिला ठूगेल को टोकन ऑफ लव सौंप सम्मान दिया गया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्अ गर्वनर ने कहा कि यह संस्था दुनिया का सबसे बड़ा समाजिक संस्था हैं ।उन्होंने संस्था के द्वारा चलाये जा रहे समाजिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष सनातन मंडल ने सभी साथी लायंस को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा जो जिम्मेवारी हमने लिया है प्रयास रहेगा कि कुछ बेहतर करू।

