Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में नेपाल भारत मैत्री संघ ने मनाया गांधी जयंती

 

माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल भारत मैत्री संघ के तत्वावधान में गांधी जी की 150 वी जयंती समारोहपूर्वक मनाया । बिराटनगर के गुरुकुल माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम संघ के अध्यक्ष सुरेश शर्मा के अध्यक्षता में आजोजित किया गया ।  इस मौके पर कार्यक्रम में हरिभक्त  सिटोला ,सुरेश शर्मा ने अपने माता पिता को याद में  गुरुकुल विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए दो कम्प्यूटर सेट  हस्तांतरण किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश 1 का सांसद जयराम यादव ने कहा कि  गांधी जी की जयंती  आज  मित्र राष्ट भारत ही नही दुनिया के मुल्क में मनाया जाता है । उन्होंने उनके बताए गए रास्ता पर चलने  का संकल्प लेने की बात कही । कार्यक्रम में शिक्षाविद भेष प्रसाद धमला ,प्राध्यापक कविराज      न्यौपाने ,गुरुकुल विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद चूड़ाल  तथा जोगबनी नगर पंचायत का पूर्व उप मेयर नरेश प्रसाद  ने बापू के  जीवनी पर अपने अपने विचार रखे । मंच संचालन प्राज्ञ दधिराज सुबेदी ने किया वही स्वागत मंतब्य संस्था के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने दिया । इस मौके पर समाजसेवी दीनबंधु गोयल , ताराचंद खेतान सहित दर्जनों प्रबुद्धजन के अलावा  गुरुकल विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राए मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com