Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अलबर्ट अाईंस्टीन का ईश्वर काे लिखा पत्र हाेगा निलाम

 
न्यूयॉर्क। सापेक्षता का सिद्धांत प्रतिपादित करने वाले प्रख्यात वैज्ञानिक अल्बर्ट अाइंस्टीन के हाथों से लिखा एक पत्र निलाम होगा जो 15 लाख डॉलर में बिकने की संभावना है।
पत्र में विश्व विख्यात वैज्ञानिक ईश्वर, धर्म और इसके अर्थ की खोज पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। नीलामी घर क्रिस्टीज ने बुधवार को यह जानकारी दी।
आइंस्टीन की मौत 1955 में हुई थी। उसके एक वर्ष पूर्व उन्होंने यह पत्र जर्मनी के दार्शनिक एरिक गटकाइंड को
लिखा था।
आइंस्टीन लिखते हैं, ‘मेरे लिए ईश्वर शब्द मानवीय दुर्बलता का उपज एवं अभिव्यक्ति है। बाइबिल सम्मान करने योग्य किंतु आदिम आख्यानों का संग्रह है।’
ड़ेढ़ पेज लंबा यह पत्र चार दिसंबर को नीलाम होगा और क्रिस्टीज ने इसके 10 से 15 लाख डॉलर में नीलाम
होने की उम्मीद जताई है। (भाषा)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *