Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्तारुढ दल के कार्यकर्ता ही आईजीपी खनाल के विरुद्ध, बर्खास्त करने कै लिए ज्ञापनपत्र

 

काठमांडू, ५ अक्टूबर । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी सम्बद्ध भातृ संगठन अखिल और अखिल (क्रान्तिकारी) ने नेपाल पुलिस के महानिरीक्षक (आईजीपी) सर्वेन्द्र खनाल को बर्खास्त करने के लिए सरकार से मांग किए हैं । विद्यार्थी नेताओं को कहना है कि निर्मला पन्त की बलात्कार और हत्या प्रकरण में वह पीडित को न्याय दिलाने के लिए असक्षम साबित हुए हैं । अखिल के अध्यक्ष तथा सांसद् नवीना लामा और क्रान्तिकारी के अध्यक्ष रंजीत तामाङ सहित विद्यार्थी नेताओं ने गृहमन्त्री रामबहादुर थापा को एक ज्ञापनपत्र देते हुए आईजीपी खनाल को बर्खास्त करने के लिए मांग किए है ।
ज्ञापनपत्र में कहा गया है कि आईजीपी खनाल जनता की जीवन रक्षा करने के लिए और पुलिस संरचना को प्रभावकारी कार्यान्वयन के लिए असक्षम साबित हुए है, इसीलिए बर्खास्त करनी चाहिए । निर्मला पन्त की बलात्कार और हत्या प्रकरण के मूल कारक बम दिदी–बहिनी, एसपी विष्ट और प्रमाण को मिटानेवाले अन्य पुलिस अधिकारी के ऊपर भी थप अनुसंधान करने के लिए पत्र में मांग किया है । इसके साथ–साथ निर्मला हत्याकाण्ड छानबिन के लिए गठठित छानबिन समिति द्वारा तैयार प्रतिवेदन सार्वजनिक करने के लिए भी मांग किया गया है ।

यह भी पढें   जानिए काँग्रेस के नए उपसभापति मधु आचार्य, विनोद चौधरी और डा चन्द्रकान्त भंडारी के बारे में

इतना ही नहीं, गृहमन्त्री थापा की इस्तिफा मांगते हुए सिंहदबार के आगे सयों युवा–युवती ने विरोध प्रदर्शन भी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com