Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में बढ़ गई चोरी की घटना, ३१ अभियुक्त गिरफ्तार

 

काठमांडू, ५ अक्टूबर। काठमांडू उपत्यका में चोरी की घटना में दिन प्रति दिन बढ़ोत्तरी हो रही है । पुलिस के अनुसार दिन में ही यहां चारी होने लगाग है । जिसके चलते महाहनगरीय अपराध अनुसंधान महाशाखा ने विशेष अभियान शुरु किया है । चाडपर्व को लक्षित करते हुए महाशाखा ने पुलिस परिसर से समन्वन कर अभियान शुरु किया है । अभियान के दौरान ३१ अभियुक्त गिरफ्तारी में ले गया है ।
महाशाखा के अनुसार गिरफ्तारी में पड़ने वाले अभियुक्त चोरी, लुटपाट, चेन स्नयाचिङ, पकेटमारी आदि में संलग्न हैं । पुलिस ने कहा है कि चोरी नियन्त्रण के लिए विशेषतः भीडभाडपूर्ण स्थान, बैंक तथा वित्तिय संस्था के आसपास, व्यापारिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक सवारी साधन आदि स्थानों में पुलिस ने विशेष टोली परिचालन किया है । चोरी तथा लुटपाट के आरोप में पुलिस ने सन्तोष न्यौपाने, सागर शाही, भरतबहादुर भण्डारी, विमल घले, सुशान्त क्षेत्री, राजु गिरी, सरोज सुनुवार, जितेन्द्र कपाली, लाक्पा लामा, आशिश तामाङ, मिलन मानन्धर, सागर रिजाल, रोशन लिम्बु, कुन्दन गिरी, राजु हुसेन, रामबहादुर थापामगर, टंकबहादुर तामाङ, रामबहादुर तामाङ, सुरज नेपाली, नितिश बहादुर ठकुरी, कविन्द्र बोहरा, वीर दोर्जे लामा, आर्यन राई, तुलसी मगर, गोविन्द परियार, सबिन तामाङ, राकेश मगर, रुपेन्द्र चौधरी और ओमप्रकाश चौधरी को गिरफ्तार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed