Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कंकालिनी मंदिर में दशहरा पूजा विशेष तैयारी बैठक सम्पन्न

 

हिमालिनी डेस्क, सप्तरी ०७ अक्टूबर २०१८, आईतबार। देश विदेश में प्रख्यात सप्तरी भारदह अवस्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री श्री १०८ श्री कंकालिनी भगवती मंदिर में बिजया दशमी(बडा दशैं) विशेष पूजा व्यवस्थापन कल सम्पन्न हुई है। प्रत्येक वर्ष की तरह ईस वर्ष भी दशहरा में होने वाले हजारों खसी-छागर और सैकड़ों पाडा बलि प्रदान लगायत माता भगवती की दर्शन एवं पूजन के लिए आने वाले लाखों भक्तजन की सुरक्षा, सहजता सम्बन्धित व्यवस्थापन की तैयारी एवं तकनीक को लेकर श्री श्री १०८ श्री कंकालिनी भगवती मंदिर विकास समिति के कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायण मंडल से की गई बातचीत ईस प्रकार हैं।

श्री सत्यनारायण मंडल ने जानकारी के अनुसार -भक्तों की दर्शन पूजन सुविधा दशहरा में माता रानी की दर्शन के लिए भक्तों की सहूलियत के लिए महिला एवं पुरुष के अलग अलग लाईन की व्यवस्था की गई है और महिला एवं पुरुष दोनों स्वयंसेवक परिचालन किया जाएगा। मंदिर में बलि प्रदान के लिए आने वाले छागर खसी को पहली बार संकल्प के लिए मंदिर के बाहर व्यवस्था की गई है जिससे मंदिर में भिंड-भाड़ कम होगी। -सुरक्षा प्रबंध के सम्बन्ध में अपराधिक घटना और चकोरी न्युनिकरण के लिए मंदिर विकास समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्वयंसेवक परिचालन तथा प्रहरी प्रशासन की विशेष निगरानी के साथ २४ घंटे सि.सि.टिभी क्यामरा और वकि-टकि से सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी। -पाडा चढाने के लिए आए भक्तजनों के लिए महानवमि तिथी के दिन होनेवाले पाडा बलि प्रदान के लिए महा अष्टमी के दिन ही भक्तजन यहां पर आते हैं उनके वास के लिए मंदिर के पछाडि ५०० व्यक्ति ठहरने के दो वाटरप्रूफ पण्डाल लगा गया है जिसमें चदर बिछाना पंखा और मच्छर धुप की व्यवस्था रहेगी। -सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्तजनों के लिए मनोरंजन के लिए पञ्चमि तिथि से लेकर महा अष्टमी तिथि तक संध्याकालिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। -मेला व्यवस्थापन मेला व्यवस्थापन के सम्बन्ध में लोगों की सुविधा के लिए मिठाई की दुकान, खिलौना, मनिहारा, फलफूल आदि दुकानों को क्रमबद्ध रुप में व्यवस्थित किया जाएगा और उन्हें पूर्ण सुरक्षा की प्रत्याभुति कराया जाएगा। -पाडा बिक्री बितरण ईस बार महिषासुर प्रांगण को मिट्टी भर कर ऊंचा किया गया है ताकी बलि प्रदान देखने के लिए आए भक्तजन आसानी से देख सकेंगे, बलि प्रदान के बाद पाडा को प्रसाद के रूप में सहयोग रासी लेकर इच्छुक लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। पाडा को तीन श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा और उसी हिसाब से तीन गेट निर्माण किया गया है जहाँ से सहजता से पाडा बिक्री बितरण किया जाएगा। -आर्थिक खर्च बर्च सम्बन्ध में कूछ समस्या के कारण मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष अभी यहां पर उपस्थित नहीं है उनके अनुपस्थिति में बैंक खातों से आर्थिक कारोबार ना होने की वैधानिक प्रावधान के वजह से बड़ी मुश्किल से आर्थिक खर्च तत्काल व्यक्तिगत रूप से नगद उधार पैंचा लेकर हो रहा है।

यह भी पढें   रास्वपा प्रदेश अधिवेशन– बागमती प्रदेश में अच्युत्तम लामिछाने और उत्सव अर्याल के बीच प्रतिस्पर्धा

-अन्य कार्य व्यवस्थापन मंदिर की सजावट, साउंड, लाईट, टेन्ट, स्टेज, धारा संचालन, महिला स्नान गृह, आदि कार्य प्रगति पर है। -नगरपालिका सहयोग सहकार्य हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका प्रमुख द्वारा हर प्रकार के सहयोग एवं सहकार्य के लिए आश्वासन दिया गया है। साथ ही बिजली पोल ४, सेफ्टी ट्याकं और जेसीबी ५०% छुट में, सि.सि.टिभी क्यामरा १६, राजमार्ग में ५ स्वागत गेट निर्माण, तथा विज्ञापन सहयोग किया गया है। -अन्त में भक्तजनों के लिए माता भगवती के सम्पूर्ण भक्तजनों कंकालिनी भगवती मंदिर विकास समिति के तरफ और मेरे व्यक्तिगत तरफ से विजयादशमी की हार्दिक मंगलमय शुभकामना व्यक्त करते है। ईस बार यहां पर दशहरा पूजा विशेष की बेहतरीन व्यवस्था की गई है, यहां कोई कठिनाई नही होगी आप लोग निर्धक रुप से यहां पर दर्शन पूजन के लिए पधारें यह अनुरोध है।

यह भी पढें   मधेस, पहाड़, हिमाल सबका देश नेपाल : अजयकुमार झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *