तुरन्त गन्ने किसानों को बक्यौता रकम देने के लिए सरकार नें उधोगियों को किया निर्देश

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ९ अक्टूवर ।
गन्ने के उत्पादक किसानों को बक्यौता बापत का रकम पाँच दिनों के अन्दर देने का सरकरा ने सम्बन्धीत उद्योगीओं को निर्देशन दिया है ।
त्यौहारों के समय में भी किसानों को चिनी मिल ने भुक्तानी नही दिया है इसकि शिकायत आने के बाद सरकार ने पाँच दिनों के अन्दर भुक्तानी देने का चिनी मिलों को निर्देश दिया ।
अर्थ, कृषि तथा पशुपन्छी विकास, उद्योग तथा आपूर्ति, वन तथा वातावरण और सामान्य प्रशासनमंत्री तथा विभिन्न मन्त्रालय के सचिवों की आज सिंहदरबार में हुई बैठक ने एसा निर्देश दिया इस बात की जानकारी पत्रकारों को कृषि तथा पशुपन्छीमंत्री चक्रपाणि खनाल ने दी ।
इस अवधि में भुक्तानी न देनेवाले उद्योगीओं के उपर कार्यवाही करने की चेतावनी भी सरकरा ने दी है । इसीबिच सरकार ने तय किमत से अधिक मूल्य में चिनी बेच्नेवालें व्यापारीओं के उपर कार्यवाही करने की तैयारी की है ।सरकरा ने चिनी के खुद्रा बिक्री मूल्य प्रतिकिलो रु ७० तय कि थी ।

