वैदेशिक रोजगारी में रहें सभी समस्या समाधान के लिए आयोग नें किया सरकार से आग्रह

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० अक्टूवर ।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने वैदेशिक रोजगार को व्यवस्थित, सुरक्षित और मर्यादित बनाने का सरकार से आग्रह किया है ।
वैदेशिक रोजगार के सिलसिले में गंतव्य देशों में फँसे हुए सभी नेपाली श्रमिकों का जल्द से जल्द उद्धार करने और बीमार श्रमिकों का गंतव्य देशों में ही इलाज का समुचित प्रबंध करने की आयोग ने सरकार से सिफारिश की है । साथ ही गंतव्य देशों में इलाज संभव न हो पाने की सूरत में स्वदेश वापसी का उचित बंदोबस्त कर नेपाल में प्रभावकारी इलाज की व्यवस्था करने का आयोग ने सरकार से आग्रह किया है ।
इसीतरह, प्रतिनिधिसभा अर्थ समिति की बैठक ने दशहरा, दीपावली, छठ लगायत पर्व–त्योहारों के मद्देनजर उचित मूल्य में स्तरीय वस्तुएँ मुहैया करवाने की व्यवस्था के लिए अर्थमंत्रालय को निर्देश दिया है ।
साथ ही बैठक ने पर्व–त्योहार शुरू होने से कम से कम दो महीने पहले से ही आधारभूत सामग्रियों की अस्वाभाविक मूल्यवृद्धि पर नियंत्रण के लिए जÞरूरी कानूनी व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है ।

