Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बझांग : जीप दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

 
Jeep plunges into Kurung rivulet killing 14
 

हिमालिनी डेस्क

काठमा‌डू १० अक्टूवर । 
बझांग के मणिबगर में हुई जीप दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है । बागथला से बिजगडा के लिए रवाना हुई जीप बुंगल नगरपालिका के मणिबगर में दुर्घटनाग्रस्त होने से मौके पर ही दो लोगों की और इलाज के दौरान १ की मौत होने की जानकारी पुलिस ने दी है ।
इस हादसे में कंचनपुर वेदकोट नगरपालिका–५ की ६५ वर्षीया विष्णा देवी बोहरा, वहीं के ३५ वर्षीय प्रेम बोहरा और कैलाली घोड़ा–घोड़ी नगरपालिका–५ के ५६ वर्षीय धन बहादुर बोहरा की मौत हुई है । हादसे में घायल हुए लोगों में से ६ की हालत गंभीर बताई गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed