Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद बब्लु गुप्ता ने माफी मांगी

 

काठमांडू, सावन ८ – चलती हुई मोटरसाईकिल में खड़े होकर वीडियो बनाने के बाद रास्वपा के सांसद बब्लु गुप्ता पर ट्रैफिक प्रहरी ने कारवाई की है । सामाजिक संजाल पर सांसद गुप्ता का वीडियो वाइरल होने के बाद ट्रैफिक प्रहरी कार्यालय, लहान ने उनपर ५ सौ रुपये का जुर्माना किया है ।
जब उनका वीडियो वाइरल हुआ तो सामाजिक संजाल पर गुप्ता की बहुत आलोचना हुई, वीडियों में वे चलती हुई मोटरसाईकिल के पीछे खड़े होकर अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉड करते हुए दिखे । उन्होंने एक स्टेटस लिखकर इसके लिए मांगी है ।
गुप्ता ने लिखा है कि ‘अभी सामाजिक संजाल में मैं एक वीडियो वाइरल हो रहा है । बचपन में जहाँ मैं खेला कूदा करता था । उस जगह पर जाने के बाद पुरानी यादें ताजा हो गई । बस इसी खुशी में मैंने ये वीडियो बना ली । मैंने महसूस किया है कि यह वीडियो बनाकर मैंने ट्रैफिक नियम का उल्लङ्घन किया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com