Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

५ सालों के अन्दर देश के हर कोनें में विजुली पहुँचा दुँगाः उर्जामंत्री वर्षमान पुन

 

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १० अक्टूवर ।
जलस्रोत तथा ऊर्जा मंत्री वर्षमान पुन ने कहा कि ५ साल के अंदर उन सभी जगहों पर बिजली पहुँचा दी जाएगी जहाँ बिजली नहीं पहुँच पाई है ।
बाँके की राप्तीसोनारी गाँवपालिका–१ कुसुम में विद्युत सबस्टेशन का उद्घाटन करते हुए ऊर्जामंत्री पुन ने कहा कि पाँच साल में पाँच हजार मेगावाट बिजली उत्पादन कर सभी स्थानों में बिजली पहुँचाने की कार्ययोजना के साथ सरकार काम कर रही है ।
इसीतरहा, भूमि व्यवस्था सहकारी तथा गरीबी निवारण मंत्री पद्मा कुमारी अर्याल ने कहा— “मालपोत और नापी कार्यालय के कर्मचारियों के आए दिन अनियमितता के आरोप में गिरफ्तार होने से मेरा सिर झुक गया है ।”
ललितपुर में स्थित भूमिसुधार तथा मालपोत कार्यालय में सरलीकृत फॉर्म का शुभारंभ करते हुए मंत्री अर्याल ने कर्मचारियों को पारदर्शी तरीके से अत्याधुनिक सेवा देने का निर्देश दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com