Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज ६३वें पुलिस दिवस, विशेष समारोह में प्रधानमन्त्री होंगे सहभागी

 

काठमांडू, ११अक्टूबर । नेपाल पुलिस द्वारा आज ६३वें पुलिस दिवस मनाया जा रहा है । पुलिस प्रधान कार्यालय द्वारा आयोजित विशेष समारोह पुलिस हेडक्वाटर में होने जा रहा है, जहा प्रधानमन्त्री केपीशर्मा भी सहभागी हो रहे हैं । वि.सं. २०१२ आश्वीन २५ गते पुलिस ऐन जारी किया गया था, उसी दिन के उपलक्ष्य में यह हर साल यह दिवस मनाया जा रहा है ।
कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न १३ विधा में उत्कृष्ट व्यक्ति को सम्मान किया जा रहा है । हेडक्वाटर स्रोत ने कहा है कि पुलिस को सहयोग करनेवाला व्यक्ति, दाता, साहित्यकार, सवोत्कृष्ट ट्राफिक प्राविधिक, व्यवस्थापक, प्रशिक्षक, खेलाडी, अनुसन्धनकर्ता, आन्तरिक तथा बाह्य प्रशिक्षक, दैविक प्रकोप उद्धारक, उत्कृष्ट सामुदायिक पुलिस तथा लेखकों को सम्मान तथा पुरस्कार दिया जा रहा है ।
कार्यक्रम में पूर्व उच्च पुलिस अधिकारियों के बीच पुनर्मिलन कार्यक्रम रखा गया है, उस कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री ओली भी सहभागी होने जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com