नेकपा के उम्मेदवार हराने के लिए उप–चुनाव नहीं होगीः प्रचण्ड
काठमांडू, ११ आश्वीन । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि नेकपा के उम्मीदवार हार जाने की स्थिति में उप–चुनाव नहीं किया जाएगा । पार्टी नेता बामदेव गौतम को सांसद् बनाने के लिए हो रहे प्रयास के संबंध में उन्होंने ऐसा कहा है । स्मरणीय है, गौतम को सांसद् बनाने के लिए काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नं. ७ से निर्वाचित हाल के सांसद् रामवीर मानन्धनर को हटाकर उहां उपनिर्वाचन कर गौतम को सांसद् बनाने की बात हो रही है ।
बुधबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘कुछ दिनों इस विषय में बातचीत हो रही है । प्रधानमन्त्री के साथ भी बातचीत हो रही है । वैसे तो पार्टी से निर्णय होना बांकी है, मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि नेकपा की सिट गूम होने की स्थिति में उप–चुनाव नहीं की जाएगी ।’ स्मरणीय है इधर काठमांडू–७ के सांसद् मानन्धर ने गत मंगलबार ही कहा है कि गौतम के लिए वह अपने पद से इस्तिफा देने के लिए तैयार हैं ।

