कम्युनिष्ट को वोट देनेवाले जनता को पश्चताप हो रहा हैः पौडेल
तनहुँ, १४ अक्टुबर । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने दावा किया है कि चुनाव में कम्युनिष्ट पार्टी को वोट देनेवाल जनता को अभी पश्चताप हो रहा है । नेपाल कांग्रेस व्यास नगरस समिति वार्ड नं. १० द्वारा शनिबार आयोजित शुभकामना आदन–प्रदान कार्यक्रम में बोलते हुए उन्हाें ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बलात्कारजन्य घटना नियन्त्रण में वर्तमान सरकार पूर्ण रुप में असफल साबित हो रही है, इसीलिए जनता कम्युनिष्ट सरकार के प्रति निराश होते जा रहे हैं ।
कार्यक्रम में नेता पौडेल ने कहा– ‘जनता ने जिन आकांक्षाओं के साथ कम्युनिष्ट पार्टी को बहुमत दिया, उसके अनुसार सरकार काम करने में असफल है, जनता निराश होते जा रहे हैं और सोचने लगे हैं कि हम लोगों ने कम्युनिष्ट पार्टीको क्यों वोट दिया !’

